द्रास सबसे ठंडा, न्यूनतम तापमान माइनस 31.4

श्रीनगर, 28 जनवरी (आईएएनएस)। आसमान साफ रहने के कारण घाटी में शीतलहर और अधिक तीव्रता के साथ लौट आई है। सोमवार को लद्दाख के द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 31.4 डिग्री कम दर्ज किया गया जो कि मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है।

मौसम विभाग ने कहा कि कश्मीर घाटी में अगले 48 घंटे (बुधवार तक) मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस अवधि में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री नीचे, जबकि पहलगाम में शून्य से 13.6 और गुलमर्ग में शून्य से 12.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 15.6 डिग्री नीचे, जम्मू में 3.5 डिग्री, कटरा में 3.6 बटोटे में शून्य से 2.6 डिग्री नीचे, बनिहाल में शून्य से 0.9 डिग्री नीचे और भदरवाह में शून्य से 5.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493