राजनीति में सादगी के प्रतीक थे जॉर्ज : कमलनाथ

भोपाल, 29 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडिस के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस राजनीति में सादगी के प्रतीक थे।

भोपाल, 29 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडिस के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस राजनीति में सादगी के प्रतीक थे।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को जार्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक जताते हुए कहा, “राजनीति में सरल, सौम्य, सादगी के प्रतीक वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के दुखद निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है।”

कमलनाथ ने आगे कहा कि, “जार्ज फर्नांडिस ने विभिन्न पदों पर रहकर देश की वर्षो सेवा की है। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान प्रदान करे व उनके परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।”

समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस का मंगलवार सुबह 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ अरसे से बीमार चल रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493