दिल्ली में सुबह बदली छाई

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से दो डिग्री नीचे है।

शहर में गुरुवार को कई हिस्सों में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। इस दिन यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा, “पिछले 24 घंटों में शहर में 4.8 मिलीमीटर बारिश हुई है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी रहा और शहर की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवानुर्मान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का समग्र गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 166 दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में दिनभर बदली छाई रहेगी। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम इसी के आसपास रहने की संभावना है।”

कोहरे और कम दृश्यता के कारण दिल्ली आने वाली कम से कम 12 ट्रेनें दो से छह घंटों की देरी से पहुंची।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493