मप्र के तापमान में आई गिरावट

भोपाल, 8 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बौछारें पड़ने के बाद चली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

राज्य में एक बार फिर ठंड का असर बढ़ गया है। शुक्रवार की सुबह से मौसम साफ होने और खिली धूप ठंड ने हालांकि ठंड से कुछ राहत दी है और मौसम सुहावना है।

मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी गिरावट आई है। राज्य में सबसे ठंडा रतलाम रहा, यहां का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल, भोपाल, रीवा, सागर, शहडोल व जबलपुर संभागों के कई जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में ठंड का असर बढ़ने के साथ तापमान में भी गिरावट आई है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, इंदौर का 7.4 डिग्री, ग्वालियर का 8.6 डिग्री और जबलपुर का 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री, इंदौर का 24 डिग्री, ग्वालियर का 24.4 डिग्री और जबलपुर का 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493