कर्नाटक : भाजपा के बहिर्गमन के बीच कुमारस्वामी ने बजट पेश किया

बेंगलुरू, 8 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी ने शुक्रवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2019-20 के लिए राज्य का बजट पेश किया।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरोध प्रदर्शन व बहिर्गमन के बीच बजट पेश किया।

आठ महीने पुरानी जद (एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार के बने रहने को लेकर भाजपा के हंगामे को नजरअंदाज करते हुए कुमारस्वामी ने विधानसभा अध्यक्ष के.आर.रमेश कुमार की इजाजत के बाद बजट प्रस्तावों को कन्नड़ में पेश किया।

विरोध प्रदर्शन को नजरअंदाज करते हुए कुमारस्वामी ने बजट भाषण जारी रखा। इस दौरान भाजपा के सदस्य अपने नेता बी.एस.येदियुरप्पा की अगुवाई में सदन से बर्हिगमन कर गए।

भाजपा से जुड़े एक पदाधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “हम राज्य बजट का बहिष्कार कर रहे हैं, क्योंकि गठबंधन सरकार को इसे पेश करने का नैतिक अधिकार नहीं है और कांग्रेस में विद्रोह की वजह से सरकार सदन में बहुमत खो चुकी है।”

लोकसभा की परंपरा का पालन करते हुए कुमारस्वामी के बजट भाषण के पूरा होने तक राज्य बजट की प्रतियां सदस्यों को कन्नड़ या अंग्रेजी में नहीं बांटी गई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493