उप्र सरकार ने मुझे प्रयागराज जाने से रोका : अखिलेश

लखनऊ, 12 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को राज्य सरकार पर विमान से प्रयागराज जाने से रोकने का आरोप लगाया, जहां वह इलाहबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले थे।

यादव को एक निजी विमान से प्रयागराज जाना था, लेकिन एक वरिष्ठ जिला अधिकारी ने उन्हें कथित रूप से यह कहते हुए रोक दिया कि सपा नेता ने इसकी इजाजत नहीं ली है।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार उनसे इतना डर गई है कि वह उन्हें एक समारोह में शामिल होने से रोक रही है।

जैसे ही यह खबर फैली, कई पार्टी कार्यकर्ता और नेता हवाईअड्डे की तरफ निकल पड़े।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493