झारखंड में नक्सली ढेर

रांची, 14 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया।

पुलिस ने कहा कि नक्सली के पास से एक जर्मन राइफल, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

खूंटी जिले के मेराबीर जंगल में राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया(पीएलएफआई) के सदस्य को मार गिराया गया।

तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने पहले सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों की ओर से की गई गोलीबारी में पीएलएफआई का एक सदस्य मारा गया। सभी घायल भागने में सफल रहे।

शव को बरामद कर लिया गया है और बांकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493