Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

 बिहार में बादल, बूंदाबांदी के आसार | dharmpath.com

Wednesday , 14 May 2025

Home » भारत » बिहार में बादल, बूंदाबांदी के आसार

बिहार में बादल, बूंदाबांदी के आसार

पटना, 15 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को बादल छाए हुए हैं। इस बीच तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं।

शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री, गया का 10.8 डिग्री और पूर्णिया का 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव की संभावना है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और राजधानी पटना सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज किए सकते हैं।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार है। शहर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बिहार में बादल, बूंदाबांदी के आसार Reviewed by on . पटना, 15 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को बादल छाए हुए हैं। इस बीच तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है। मौसम पटना, 15 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को बादल छाए हुए हैं। इस बीच तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है। मौसम Rating:
scroll to top