मप्र : बैतूल में घायलों की मदद कर रही भीड़ को ट्रक ने रौंदा, 3 की मौत

बैतूल, 19 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सोमवार रात सड़क हादसे में घायलों की मदद के लिए पहुंचे लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, “साईंखेड़ा थाना क्षेत्र में मुलताई-बैतूल मार्ग पर सोमवार रात मोटर साइकिल सवार दुर्घटना में घायल हो गए। इन घायलों की मदद के लिए स्थानीय लोग जमा हुए। तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने घायलों की मदद के लिए पहुंचे लोगों को रौंद दिया।”

बैतूल के अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस (एसडीओ,पी) एम.के. राय ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया, ” हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

राय ने आगे बताया कि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493