कोच्चि : जूते के शोरूम में लगी भीषण आग

कोच्चि, 20 फरवरी (आईएएनएस)। केरल के कोच्चि में बुधवार को एक जूता कंपनी के शोरूम-सह-गोदाम में भयावह आग लग गई।

कोच्चि, 20 फरवरी (आईएएनएस)। केरल के कोच्चि में बुधवार को एक जूता कंपनी के शोरूम-सह-गोदाम में भयावह आग लग गई।

इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

पैरागॉन फुटवेयर की इमारत में आग सुबह 9.30 बजे लगी।

दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। यह शोरूम एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन के पास में स्थित है। इसकी वजह से पास में चल रहे कोच्चि मेट्रो के कार्य को भी रोक दिया गया।

विधायक हिबी ईडेन ने कहा कि प्रशासन आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास में जुटा हुआ है, कोचीन शिपयार्ड के दमकल कर्मी भी इसमें लगे हुए हैं।

ईडेन ने कहा, “हम इमारत की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, जिसके गिरने की संभावना है।”

कंपनी के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक अनुमान के मुताबिक, करीब 4 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493