भाजपा को गठबंधन के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही : मायावती

लखनऊ, 20 फरवरी(आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बसपा-सपा गठबंधन से भाजपा भयभीत है। इसी कारण भाजपा को अब अपने गठबंधन के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। इस सबके बावजूद चुनाव में भाजपा की हार तय है।

बसपा मुखिया ने तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन पर सवाल उठाया और कहा कि चुनाव को देखते हुए पहले बिहार के बाद महाराष्ट्र और तमिलनाडु में गठबंधन उनका कमजोर नेतृत्व दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा अब लोकसभा चुनाव के समय कितने ही हाथ पैर मारे लेकिन इनकी सरकार जाना तय है। तीन राज्यों में पूरी लाचारी में दंडवत होकर गठबंधन करना नेतृत्व की कमजोरी को उजागर करने वाला है।

मायावती ने बुधवार को ट्विटर संदेश में कहा, “भाजपा सरकार की गरीब, मजदूर, किसान, जनविरोधी नीति और अहंकारी रवैये से देश की जनता दु:खी व त्रस्त है।”

उन्होंने कहा, “देश की 130 करोड़ जनता अब किसी भी कीमत पर भाजपा सरकारों को माफ करने वाली नहीं है। चुनाव में जनता इनका घमंड चूर-चूर कर देगी। अब भाजपा सरकार का जाना तय है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493