जम्मू एवं कश्मीर में बर्फबारी, भारी बारिश

श्रीनगर, 21 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार को अगले 24 घंटों के दौरान बर्फबारी और भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग (एमईटी) ने कहा, “पिछले 12 घंटों के दौरान जम्मू एवं कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी और मैदानी इलाकों में भारी बारिश हुई है। लेकिन, अगले 24 घंटों में और अधिक बर्फबारी और बारिश की संभावना है।”

बनिहाल सेक्टर में ताजा बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि पहलगाम में शून्य से 0.1 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 3.2 डिग्री नीचे रहा।

लद्दाख के लेह कस्बे में तापमान शून्य से 2.6 डिग्री नीचे, कारगिल में शून्य से 12.6 डिग्री नीचे और द्रास में शून्य से 5.3 डिग्री नीचे रहा।

जम्मू शहर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 11.7, कटरा में 9.7, बटोटे में शून्य से 1.6 डिग्री नीचे, बनिहाल में 0.2 डिग्री नीचे और भदरवाह में शून्य से 1.0 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493