जम्मू एवं कश्मीर के मौसम में सुधार की संभावना

श्रीनगर, 22 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में दो दिनों तक हुई बर्फबारी और भारी बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम में सुधार होने की संभावना है।

श्रीनगर, 22 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में दो दिनों तक हुई बर्फबारी और भारी बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम में सुधार होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “आज दोपहर से मौसम में सुधार होने की संभावना है और 25 फरवरी तक मौसम के शुष्क रह सकता है।”

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि पहलगाम में शून्य से 1.1 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

लद्दाख क्षेत्र के लेह में तापमान शून्य से 5.4 डिग्री नीचे, कारगिल में शून्य से 13.2 डिग्री नीचे और द्रास में शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

जम्मू में तापमान 10.1 डिग्री, कटरा में 9.4 डिग्री, बटोटे में 2.1 डिग्री, बनिहाल में 3.8 डिग्री और भदरवाह में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493