कलाकारों को भाषाई सीमा में नहीं बंधना चाहिए : जरीन

मुंबई, 24 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री जरीन खान का मानना है कि कलाकारों को विभिन्न भाषा की फिल्मों में काम करने के संबंध में खुद को सीमित नहीं रखना चाहिए। वह आगामी पंजाबी फिल्म ‘डाका’ में नजर आने वाली हैं।

विभिन्न फिल्म उद्योगों में काम करने के बारे में जरीन ने कहा, “पहले भी मैंने पंजाबी फिल्म में काम किया है। मैं समझ नहीं पाती कि लोग यह क्यों पूछते हैं, ‘तुम एक बॉलीवुड अभिनेत्री हो फिर एक पंजाबी फिल्म में कैसे काम कर रही हो।”‘

उन्होंने कहा, “मैं एक अभिनेत्री हूं। मैं हिंदी, मराठी, पंजाबी या बंगाली फिल्मों में काम करना चाहूंगी। मुझे नहीं लगता कि किसी कलाकार के लिए भाषाई बंदिशें होनी चाहिए। अगर मुझे कोई पटकथा पसंद आती है तो फिर चाहे किसी भी भाषा में हो, मैं उस फिल्म को करूंगी।”

अभिनेत्री ने पारफेट लिंजरी के प्लस साइज फैशन शो 2019 के दौरान यहां शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान यह कहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493