ताजा भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

जम्मू, 28 फरवरी (आईएएनएस)। रामसू-रामबन सेक्टर में ताजा भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को गुरुवार को फिर से बंद कर दिया गया। फंसे हुए वाहनों को निकालने के लिए इसे एक दिन पहले ही खोला गया था।

जम्मू, 28 फरवरी (आईएएनएस)। रामसू-रामबन सेक्टर में ताजा भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को गुरुवार को फिर से बंद कर दिया गया। फंसे हुए वाहनों को निकालने के लिए इसे एक दिन पहले ही खोला गया था।

ताजा भूस्खलन बुधवार को रात करीब 11 बजे मोम पासी में हुआ।

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “भूस्खलनों का मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। जब तक सफाई अभियान पूरा नहीं हो जाता किसी भी वाहन को राजमार्ग पर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

राजमार्ग पर ताजा भूस्खलन होने से पहले बुधवार को करीब 250 वाहनों ने घाटी जाने के लिए मोम पासी पार कर लिया था। इनमें से अधिकांश पेट्रोलियम उत्पाद ले जा रहे ट्रक हैं।

श्रीनगर प्रशासन ने कहा है कि अब डीजल, पेट्रोल और एलपीजी समेत पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति में कमी नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493