हिमाचल ग्लेशियर में जवान का शव बरामद, 4 अभी भी लापता

शिमला, 2 मार्च (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में 10 दिन के कठिन खोजी अभियान के बाद खोजकर्ताओं ने शनिवार को एक जवान का शव बरामद कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि चार जवान अभी भी लापता हैं।

राजेश ऋषि (25) जम्मू एवं कश्मीर राइफल्स के उन छह जवानों में था जो तिब्बत के निकट किन्नौर जिले में 20 फरवरी को हुए हिमस्खलन की चपेट में आकर दब गए थे।

एक जवान का शव तभी कुछ समय बाद बरामद हो गया था।

अधिकारियों ने कहा कि जवानों की तलाश में लगभग 500 कर्मी लगे हुए हैं। शिमला से लगभग 350 किलोमीटर दूर स्थित हिमस्खलन स्थल पर ढेर सारी ताजी बर्फ जमा हो गई है, जिससे यह मार्ग और ज्यादा दूभर कर दिया है।

कई स्थानी पहाड़ी लोग भी इस अभियान से जुड़ गए हैं।

राज्य सरकार ने कहा कि सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो अलग-अलग दल नामगिया डोगरी में गश्त कर रहे थे जब हिमस्खलन हुआ।

इस हादसे में आईटीबीपी के पांच जवान भी घायल हो गए थे।

पश्चिमी कमान मुख्यालय के स्टाफ प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पी.एम. बाली ने पिछले सप्ताह हिमस्खलन स्थल का दौरा कर आश्वासन दिया था कि लापता सैनिकों को तलाशने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने क्षेत्र में शनिवार तक और बर्फबारी की संभावना जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493