जबलपुर में लगे नारे-अरविन्द मेनन हटाओ,भाजपा बचाओ

mp-BJP-general-secretary-Arvind-Menon-organization-charges-sexual-abuse-cbi-investigation-news-hindi-india-12653धर्मपथ– गए थे हरि भजन को ओटन लगे कपास ,जबलपुर कार्यकर्ताओं का असंतोष शांत करने गए भाजपा के संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन को कार्यकर्ताओं के असंतोष का सामना करना पड़ा.कार्यकर्ताओं ने मेनन हटाओ,भाजपा बचाओ के नारे लगाए.

दरअसल संगठन मंत्री चंद्रप्रकाश मिश्र कई वर्षों से लूप लाइन में थे और मेनन जी की पूजा कार्यालय में कर वे संगठन मंत्री जबलपुर के बनाए गये,महाशय ने चुनावों में खूब मेहनत की और अपनी स्थिति मजबूत की लेकिन जब गरीब कार्यकर्ताओं का रोष सामने आये और चंद्रप्रकाश जी से नहीं संभला तब संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन जबलपुर गए.जबकि संगठन मंत्रियों की बैठक एक दिन पूर्व ही भोपाल भाजपा मुख्यालय में हुई थी.

संगठन की  मीडिया से बनाते है दूरी

संगठन की कार्यविधि को ये पदाधिकारी हमेशा गुप्त रखते है ,उनका बयान रहता है की संगठन मीडिया से बात नहीं करता आखिर ऐसा क्या करता है संगठन जो मीडिया से दूर रहता है,क्या वह समाज से सम्बंधित नहीं है,क्या समाज के धन से संगठन का पोषण नहीं होता है ये सवाल हमेशा से उठते रहे हैं.दरअसल ये इसलिए मीडिया से दूरी बनाते हैं जिससे इनके कारनामों की सच्चाई सामने नहीं आये.एक उदाहरण मंदसौर के संगठन मंत्री का हाल में सामने आ चूका है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493