उप्र : चित्रकूट में बदमाशों ने की गोलीबारी, श्रद्धालु की मौत

चित्रकूट, 4 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले की कर्वी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के बदमाशों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में महोबा जिले के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कर्वी के पुलिस उपाधीक्षक रजनीश यादव ने बताया कि महोबा जिला मुख्यालय का रहने वाला विजय पाराशर (47) अपने परिवार व नौकरानी के कुछ रिश्तेदारों के साथ निजी चारपहिया वाहन से प्रयागराज में कुंभ नहाकर रविवार की शाम चित्रकूट दर्शन करने आए थे। रात में सभी लोग रामघाट के एक होटल में रुके। सोमवार सुबह करीब चार बजे तड़के वह होटल से निकलकर महोबा जाने लगे तो शिवरामपुर पुलिस चौकी से महज एक किलोमीटर पहले ही कुछ बदमाशों ने उनका वाहन रोककर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिससे विजय पाराशर की मौके पर ही मौत हो गई।”

उन्होंने बताया कि वाहन में सवार अन्य किसी भी श्रद्धालु को कोई चोट न आने से मामला संदिग्ध लग रहा है। वाहन में सवार अन्य सभी श्रद्धालुओं से घटना के बावत पूछताछ की जा रही है। विजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493