कोपा लिबर्टाडोरेस में टोलिमा ने किया बड़ा उलटफेर

इबाग्वे (कोलम्बिया), 6 मार्च (आईएएनएस)। कोलम्बियाई क्लब डेपोर्टेस टोलिमा ने 2019 कोपा लिबर्टाडोरेस में बड़ा उलटफेर करते हुए ग्रुप-जी के मुकाबले में ब्राजील के दिग्गज क्लब एटलेटिको पारानाएंसे को 1-0 से हरा दिया।

मुर्लिलो टोरो स्टेडियम में मंगलवार को हुए इस मैच का एकमात्र गोल 29वें मिनट में टोलिमा के लेफ्ट बैक डोनोविस बैंग्वेरो ने किया। बैंग्वेरो ने 2018 कोपा सुदामेरिकाना चैम्पियन पारानाएंसे के खिलाफ एक इन स्विंगिग फ्रीकिक पर हेडर के जरिए किया।

टोलिमा को अब 12 मार्च को अर्जेटीना के दिग्गज क्लब बोका जूनियर्स के खिलाफ खेलना है। दूसरी ओर, पानानाएंसे का अगला मैच बोलीविया के क्लब जॉर्ज विल्टरमैन से 14 मार्च को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493