टेनिस : गुनेश्वरण ने इंडियन वेल्स में फिर किया उलटफेर

इंडियन वेल्स, 10 मार्च (आईएएनएस)। भारत के पुरुष टेनिस खिलड़ी प्रजनेश गुनेश्वरण ने शनिवार को यहां इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में उलटफेर करते हुए वर्ल्ड नंबर-18 निकोलोज बेसिलाशविली को मात दी।

गुनेश्वरण ने तीन सेट तक एक बेहद रोमांचक मुकाबले में जॉर्जिया के प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 6-4, 6-7 (6-8), 7-6 (7-4) से जीत दर्ज की और तीसरे दौर में प्रवेश किया।

‘ईएसपीएन’ के अनुसार, भारतीय खिलाड़ी ने पहले दौर में भी उलटफेर किया था। उन्होंने दुनिया के 69वें नंबर के खिलाड़ी फ्रांस के बेनोइट पेयरे को 7-6, 6-4 से शिकस्त दी थी।

निकोलोज के खिलाफ प्रजनेशन की शुरुआत शानदार रही। पहले सेट में वह अपने विरोधी पर हावी नजर आए और जीत दर्ज करते हुए बढ़त बना ली।

दूसरे सेट में जॉर्जिया के खिलाड़ी ने वापसी की और सेट को टाई-ब्रेकर तक गया जहां प्रजनेशन को 6-8 से हार झेलनी पड़ी।

प्रजनेशन को तीसरे सेट में भी जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। सेट टाई-ब्रेकरतक गया जहां भारतीय खिलाड़ी ने 7-4 से जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में जगह बनाई।

दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला दो घंटे और 31 मिनट तक चला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493