बिहार में आंशिक बादल, बारिश के आसार

पटना, 14 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं। इस बीच तापमान में भी मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि गुरुवार को पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा शाम के बाद कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है।

पूर्वानुमान में कहा गया है, “पटना में हल्की बारिश हो सकती है जबकि राज्य के पश्चिमी भागों में अच्छी बारिश हो सकती है।”

बिहार के भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18़.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 20.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 17़.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493