बिहार : लूट की कोशिश में होमगार्ड जवान की हत्या

हाजीपुर, 14 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार को बदमाशों ने रुपये लूटने की कोशिश में बैंक के सामने अंधाघुंध गोलीबारी की, जिससे रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के एक जवान की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महुआ स्थित विद्युत विभाग कार्यालय के एकाउटेंट (लेखापाल) के साथ दो होमगार्ड जवान एक बोलेरो से पैसा जमा करने पास के ही सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा जा रहे थे।

बोलेरो जैसे ही बैंक के सामने पहुंची, दो बाइकों पर सवार छह अपराधी वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। गोली दोनों जवानों को पेट मे जा लगी, जिससे एक जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अपराधी हालांकि पैसे लूटने में सफल नहीं हो सके। मृतक जवान वीरेंद्र राय महनार थाना क्षेत्र के नारायणपुर का रहने वाला है।

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि घायल जवान को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493