करनाल के पूर्व सांसद अरविंद शर्मा भाजपा में शामिल

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व सांसद अरविंद शर्मा शुक्रवार को यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल हो गए। पांच वर्ष पूर्व हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले वह बसपा में शामिल हुए थे।

हरियाणा के करनाल के पूर्व सांसद शर्मा ने विधानसभा चुनाव के दौरान बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने के लिए कांग्रेस छोड़ दी थी। उन्हें 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के अश्विनी कुमार ने हराया था।

2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में, बसपा ने उन्हें अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था, लेकिन पार्टी केवल एक सीट ही जीत सकी थी। शर्मा ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था और दोनों सीटों पर वह हार गए थे। उन्होंने 2016 में पार्टी छोड़ दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493