बिहार में आंशिक बादल, तापमान में वृद्घि के आसार

पटना, 16 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं, हालांकि कुछ क्षेत्रों में मौसम साफ है। इस बीच, तापमान में मामूली वृद्घि देखी जा रही है। पटना में शनिवार का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। इस बीच तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की जाएगी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को गया का न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना में शनिवार को अधिकतम पारा 33.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493