उप्र में छाए बादल, ठंड बढ़ी

लखनऊ, 13 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अन्य हिस्सो में सुबह से ही आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहने के आसार जताए हैं।

उप्र मौमस विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को राजधानी सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भी सुबह से ही हल्के बादल छाए रहेंगे। धूप छांव का यह दौर अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में इस तरह का बदलाव देखने को मिल रहा है। अभी कुछ दिनों तक इसका असर दिखाई देगा।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा मंगलवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 6़ 1 डिग्री, कानपुर का 7़ 3 डिग्री, इलाहाबाद का आठ डिग्री, गोरखपुर का 6़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493