केरल में नन के साथ दुष्कर्म के आरोपी बिशप के खिलाफ आरोपपत्र जल्द

कोट्टायम, 16 मार्च (आईएएनएस)। केरल में एक नन के साथ कई साल तक लगातार दुष्कर्म करने के आरोपी बिशप (पादरी) फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ जल्द ही आरोप-पत्र तैयार कर लिया जाएगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बाबत नन के एक समूह को भरोसा दिलाया है।

समूह की एक नन के अनुसार, कोट्टायम के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तीन से चार दिनों में आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र तैयार हो जाएगा।

तीन अन्य नन के साथ सिस्टर अनुपमा ने शनिवार को मीडिया को बताया कि कोट्टायम के पुलिस अधीक्षक ने उनको आश्वासन दिया कि आरोपपत्र अगले सप्ताह दाखिल किया जाएगा। इन चारों नन ने पीड़िता और मुख्य गवाह को सबसे अधिक नैतिक समर्थन दिया है।

सिस्टर अनुपमा ने कहा, “हमने पुलिस को मामले में गवाह की पीड़ा का जिक्र करते हुए एक ज्ञापन दिया। हमने बताया कि मामले में अब तक आरोपपत्र दाखिल नहीं हुआ है।”

सिस्टर अनुपमा ने कहा, “उन्होंने आश्वासन दिया कि तीन से चार दिनों में यह दाखिल किया जाएगा।”

मक्कल पर आरोप है कि उन्होंने 2014 से 2016 के दौरान बार-बार नन का यौन-उत्पीड़न किया।

मक्कल को 21 सितंबर 2018 को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि 16 अक्टूबर 2018 को उन्हें जमानत मिल गई और वह अब पंजाब में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493