जम्मू एवं कश्मीर में बादल छाने से तापमान में सुधार

श्रीनगर, 13 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में सोमवार रात बदली छाए रहने की वजह से मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “श्रीनगर और पहलगाम में न्यूनतम तापमान में सुधार देखा गया है। यहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 0.2 डिग्री व 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

अधिकारी ने कहा कि पिछले एक माह में ऐसा पहली बार हुआ है, जब श्रीनगर और पहलगाम में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर गया है।

गुलमर्ग में हालांकि, मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में घाटी में हल्की बारिश या हिमपात होने की संभावना जताई है।

राज्य में लद्दाख का करगिल कस्बा सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि लेह में शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा, “जम्मू शहर में बीती रात (सोमवार) को तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493