बिहार : ग्रामीणों ने 2 वाहन चोरों को पीट-पीटकर मार डाला

कटिहार, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के कटिहार जिले के डंडखोरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात ग्रामीणों ने कथित रूप से दो वाहन चोरों को पीट-पीटकर मार डाला।

डंडखोरा के थाना प्रभारी अनिल कुमार यादवेन्दु ने मंगलवार को बताया कि बेलराही गांव निवासी रंजीत मंडल की ऑटो रात को दो लोग चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान रंजीत की नींद खुली और इसकी खबर गांव में दे दी।

ग्रामीणों के आने की आहट सुनकर दोनों चोर भागने लगे। ग्रामीणों ने भाग रहे दोनों चोरों को पकड़ लिया और उनकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। अत्यधिक पिटाई के कारण दोनों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। इस मामले की एक प्राथमिकी डंडखोरा थाने में दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493