बिहार में स्कॉर्पियो पलटने से 4 की मौत, 2 घायल

आरा, 21 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक स्कार्पियो पुल की रेलिंग से टकराकर खेत में जा पलटी जिससे चार लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए। घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, होली की दोपहर कुछ लोग एक स्कॉर्पियो पर सवार होकर पटना से आरा जा रहे थे। कहा जा रहा है खाली सड़क होने के कारण चालक वाहन को तेज गति से चला रहा था, इसी बीच कायमपुल के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और स्कॉर्पियो पुल की रेलिंग से टकराते हुए पास के खेत में जाकर पलट गई।

कोईलवर के थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से स्कार्पियो से लोगों को बाहर निकाला गया, परंतु चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राजा कुमार, मिकू, प्रकाश और सोनू कुमार के रूप में की गई है।

घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493