मायावती ने घोषित किये 20 स्टार प्रचारक, भतीजे आकाश भी हुए शामिल

लखनऊ, 22 मार्च (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। बसपा प्रमुख ने अपने भतीजे आकाश आनंद को भी स्टार प्रचारक बनाया है। आकाश युवा चेहरा हैं और वे पार्टी से नौजवानों को जोड़ने का काम करेंगे।

आकाश मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। लंदन से एमबीए करने वाले आकाश को मायावती ने 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हारने के बाद सहारनपुर की रैली में सुनियोजित तरीके से लांच किया था। आकाश मायावती के साथ पार्टी की बैठकों भी नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि मायावती का सोशल मीडिया खाता इन्हीं की देख-रेख चलाया जा रहा है।

पहले चरण के लिए बनाए गए स्टार प्रचारकों में मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा,आकाश आनंद, आर.एस कुशवाहा, समसुद्दीन राईन, राजकुमार गौतम, नरेश गौतम, सुरेश कश्यप, महिपाल सिंह माजरा, जनेश्वर प्रसाद, राजकुमार, प्रेमचंद्र गौतम, सतपाल पीपला, कमल सिंह राज, मुरारी लाल केन, दिनेश काजीपुर, रवि जाटव, रणविजय सिंह और पूजन प्रसाद शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493