जम्मू, 23 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर शनिवार को भारत और पाकिस्तान के सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया, “आज (शनिवार) शाम करीब 5.30 बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिला स्थित एलओसी पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।”
प्रवक्ता ने बताया, “उन्होंने मोर्टार बम का इस्तेमाल किया और छोटे हथियारों से भारतीय ठिकानों को निशाना बनाया, जिसका हमारे सैनिकों ने प्रभावी तरीके से जवाब दिया।”
गोलीबारी अब तक जारी है।
dharmpath.com dharmpath