पटना में ट्रक और ऑटो की टक्कर में 5 की मौत

पटना, 25 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो और बाइक को टक्कर मार दी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और सात से ज्यादा लोग घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “बख्तियारपुर से एक ऑटो यात्रियों को लेकर एनटीपीसी क्षेत्र की ओर जा रहा था तभी रानीसराय गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक ऑटो को टक्कर मारते हुए वहां से गुजर रही एक बाइक से जा टकराया। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।”

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छाड़कर फरार हो गया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493