गुरुग्राम, 25 मार्च (आईएएनएस)। गुरुग्राम हिंसा मामले में आलोचनाओं का सामना कर रही पुलिस ने सोमवार को दो और युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ गिरफ्तार लोगों की संख्या तीन हो गई।
पुलिस ने कहा कि धीरेंद्र उर्फ धीरे तथा अमित को सोमवार तड़के लगभग दो बजे गिरफ्तार किया गया।
ये दोनों लोग भूप सिंह नगर में होली के दिन अल्पसंख्यक समुदाय के चार युवकों पर हमला करने वाले 35-40 लोगों में शामिल थे।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
dharmpath.com dharmpath