लखनऊ, 25 मार्च (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया, “यूपी में गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ रुपया बकाया है तो किसान कैसे खुश व खुशहाल होंगे? ये सोचने-समझने की बात है। किसान विरोधी व धन्नासेठ समर्थक भाजपा सरकार गलत दावे ना करे। बीएसपी सरकार की तरह मिल मालिकों पर सख्ती कर भाजपा किसानों के सभी बकाया क्यों नहीं अदा करवा रही है?”
इससे पहले कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी गन्ना किसानों के बकाया के मुद्दे पर सवाल उठाए थे।
dharmpath.com dharmpath