चिदंबरम की गिरफ्तारी पर रोक की अवधि बढ़ी

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। यहां की एक विशेष अदालत ने सोमवार को एयरसेल-मैक्सिस सौदा मामले में पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी पर रोक (अंतरिम संरक्षण) की अवधि 26 अप्रैल तक बढ़ा दी।

यह महीने में तीसरी बार है, जब अदालत ने चिदंबरम की संरक्षण अवधि बढ़ाई है।

अदालत ने 18 फरवरी को भी ऐसा ही आदेश जारी किया था, जिसके तहत गिरफ्तारी पर रोक की अवधि 8 मार्च तक बढ़ा दी गई थी, जिसे बाद में 25 मार्च तक बढ़ा दिया गया था।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) यह जांच कर रही है कि कार्ति चिदंबरम ने वर्ष 2006 में एयरसेल-मैक्सिस सौदे की अनुमति विदेश निवेश प्रोत्साहन बोर्ड से कैसे हासिल की। उस अवधि में उनके पिता केंद्रीय वित्तमंत्री थे।

ईडी ने 25 अक्टूबर, 2018 को एक आरोपपत्र दाखिल किया था, जिसमें चिदंबरम और कुछ अन्य लोगों के नाम थे। उसी साल जुलाई की शुरुआत में सीबीआई ने इसी मामले में अन्य 18 लोगों के खिलाफ एक और आरोपपत्र दाखिल किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493