अखिलेश का भाजपा पर निशाना, राज्यपाल और सरकारी एजेंसियों को बताया प्रचारक

लखनऊ, 26 मार्च (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए राज्यपाल तथा सरकारी एजेंसियों को भाजपा का प्रचारक बताया है।

उन्होंने ट्वीट किया, “- भाजपा के चुनावी मुद्दे : 1- विपक्ष, 2- विपक्ष, 3- चौकीदार

– भाजपा के प्रचारक : 1- राज्यपाल, 2- सरकारी एजेंसियां, 3- मीडिया

– भाजपा की चुनावी रणनीति : 1- सोशल मीडिया, 2- नफरत, 3- पैसा

– भाजपा के पांच साल की उपलब्धि : 1- भीड़तंत्र, 2- किसानों का अपमान, 3- बेरोजगारी।”

इससे पहले अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था, “भाजपा अपनी रैलीयों में केवल विपक्ष की बातें क्यों कर रही है? क्या भाजपा के पास पांच साल की कोई सकारात्मक उपलब्धि नहीं है? इसी कारण जनता के आक्रोश और हार के डर से भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार से बच रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493