पेरिस हिंसा के लिए आक्रोश जिम्मेदार : दलाईलामा

कोलकाता, 13 जनवरी (आईएएनएस)। पेरिस में हुए हमलों को घोर अधर्म ठहराते हुए तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने मंगलवार को कहा कि इस हिंसा के लिए अपराधियों की अदूरदर्शिता, क्रोध तथा अज्ञानता जिम्मेदार है।

बीते सप्ताह पेरिस में साप्ताहिक व्यंग्य पत्रिका चार्ली हेब्दो, एक यहूदी सुपर मार्केट तथा एक महिला पुलिसकर्मी पर हुए हमलों में कम से कम 17 लोग मारे गए थे।

यहां प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय में एक छात्र के सवाल के जवाब में दलाईलामा ने कहा, “सब अधर्म है..भयंकर अधर्म..हम इसका आरोप व्यक्ति पर नहीं लगा सकते। इसका आरोप हमें अदूरदर्शिता, क्रोध तथा अज्ञानता पर लगाना चाहिए।”

उन्होंने विश्वविद्यालय में ‘अ ह्यूमन अप्रोच टू वर्ल्ड’ पर एक व्याख्यान दिया।

पेरिस हमले पर एक छात्र ने उनकी राय मांगी, “यदि किसी को जिम्मेदार ठहराया जाए, तो वह कौन होगा? इस समस्या के समाधान में क्या बौद्ध दर्शन कोई भूमिका निभा सकता है?”

दलाईलामा ने धर्मनिरपेक्षता को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा प्रणाली में नैतिक सिद्धांतों को जोड़ने पर जोर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493