हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने अभय चौटाला का इस्तीफा स्वीकार किया

चंडीगढ़, 26 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष कुवंर पाल गुर्जर ने मंगलवार को इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। चौटाला ने बीते सप्ताह राज्य विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता पद से इस्तीफा दिया था।

विधानसभा अध्यक्ष ने चौटाला को दिए गए नेता प्रतिपक्ष का पद दर्जा भी वापस ले लिया।

उन्होंने अपनी पार्टी के विधायक रणबीर सिंह गंगवा के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद 23 मार्च को इस्तीफे की घोषणा की थी।

भाजपा शासित राज्य में इनेलो के 16 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 17 विधायक हैं।

चौटाला ने यह भी घोषणा की थी कि वह गंगवा व चार विधायकों नैना चौटाला, अनूप धनक, पिरथी नंबरदार व रणदीप फोगाट को अयोग्य करार देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखेंगे। ये चारों विधायक इनेलो से अलग हुए गुट जननायक जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि वह लोकसभा अध्यक्ष को हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला को अयोग्य करार देने के लिए भी पत्र लिखेंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493