उप्र : हरदोई के भाजपा सांसद अंशुल वर्मा सपा में शामिल

लखनऊ, 27 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हरदोई से सांसद अंशुल वर्मा ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

वर्मा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इससे पहले अंशुल वर्मा ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर अपना इस्तीफा वहां चौकीदार को सौंप दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, “विकास किया है, विकास करेंगे, अंशुल थे अंशुल ही रहेंगे, चौकीदार नहीं कहेंगे।”

चौकीदार को इस्तीफा सौंपने के सवाल पर उन्होंने कहा, “आजकल सबसे जिम्मेदार तो चौकीदार ही है, इसलिए मैंने सोचा क्यों न उसे ही अपना इस्तीफा दे दिया जाए। धनकुबेर चौकीदार को इस्तीफा देने का कोई मतलब ही नहीं था।”

अंशुल ने कहा कि अगर विकास ही मानक था तो 24 हजार करोड़ रुपये लगाने की और विकास को आखिरी पायदान से चौथे पायदान पर लाने की उन्हें सजा मिली है।

गौरतलब है कि भाजपा ने इस बार वर्मा को टिकट न देकर हरदोई के पूर्व सांसद जय प्रकाश रावत को प्रत्याशी बनाया है।

पार्टी से नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, “सदन में मेरी उपस्थिती 95 प्रतिशत रही है। इसमें मेरा दोष कहा था, यह समझ से परे है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493