श्रीनगर, 29 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि श्रीनगर शहर के बाहरी क्षेत्र नौगाम में एक मुठभेड़ में आतंकवादी मारे गए।
अभियान में पांच सैनिक भी घायल हुए हैं। ऑपरेशन अब समाप्त हो चुका है।
कालिया ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के पास से दो राइफलें बरामद की हुई हैं। उनकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath