मोदी को मुझसे बचना है तो काशी से चुनाव न लड़ें : चंद्रशेखर

लखनऊ, 30 मार्च (आईएएनएस)। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो कर अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की और कहा कि मोदी को अगर उनसे बचना है तो वह काशी से चुनाव न लड़ें।

चंद्रशेखर ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, “मैंने चुनौती दी थी कि मोदी जहां से चुनाव लड़ेंगे, मैं वहीं से लडूंगा। इसीलिए मैं काशी आया हूं। मोदी अगर चाहें तो मुझसे बच सकते हैं और काशी से चुनाव न लड़ें।”

उन्होंने मोदी के चौकीदार वाले अभियान पर चुटकी लेते हुए कहा, “चौकीदार हो जाएं खबरदार, आ गया है असरदार।”

चंद्रशेखर ने कहा, “मैं सिर्फ भाजपा को हराने के लिए लड़ रहा हूं, देश के संविधान को बचाने के लिए चुनाव लड़ रहा हूं। मैं नेता नहीं हूं, समाज का बेटा हूं।”

उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठी सरकार गरीबों के हित में काम नहीं कर रही है। गरीबों को लूट रही है। अमीरों की जेब भर रही है। दो करोड़ युवाओं की नौकरियां छीन ली गई हैं।

चंद्रशेखर ने कहा, “मैंने मायावती से संपर्क किया था। मैंने कहा था कि गठबंधन का प्रत्याशी यहां से उतारें तो हम तैयार हैं। लेकिन जब बात ही नहीं हुई तो अभी कुछ नहीं कह सकते।”

प्रियंका गांधी के वाराणासी से चुनाव लड़ने के सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा कि जो बालिग हैं वो लोकतंत्र में चुनाव लड़ सकते हैं। अखिलेश यादव, मुलायम सिंह, मायावती कोई भी लड़ें, अधिकार सबको है।

भीम आर्मी प्रमुख ने इससे पहले डॉ. भीमराम अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो के दौरान यूपी कॉलेज के छात्र नेताओं ने नदेसर इलाके में चंद्रशेखर को काले झंडे दिखाए। इस मामले में पुलिस ने कई छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493