उप्र : कांग्रेस ने नई कार्यकारिणी में रखा जातीय संतुलन

लखनऊ , 13 जनवरी (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए थे। इन्हीं सवालों के बीच चुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया गया था, लेकिन अब ‘मिशन 2017’ की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने भी नई टीम का ऐलान कर दिया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा कर दी।

नई कमेटी में कांग्रेस विधायक पंकज मलिक व बंशी पहाड़िया, मीडिया व अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सत्यदेव त्रिपाठी व सिराज मेंहदी, युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनोद चौधरी व अनुसुइया शर्मा सहित 34 को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

400 सदस्यों की समिति में 34 उपाध्यक्ष, 64 महासचिव, 43 संगठन सचिव और 107 सचिव हैं।

कांग्रेस विधायक ललितेश त्रिपाठी व आराधना मिश्रा मोना, स्वर्गीय सुरेंद्रनाथ अवस्थी की पत्नी प्रेमा अवस्थी, पूर्व संगठन सचिव सत्यदेव सिंह, अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व चेयरमैन मारूफ खान, ओंकार सिंह, प्रमोद सिंह, डा़ लालती देवी, श्याम किशोर शुक्ला, डा़ आर.पी. त्रिपाठी व संजीव सिंह को महामंत्री बनाया गया है।

संगठन सचिव के रूप में 64 लोगों को नियुक्त किया गया है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक सिंह भी शामिल हैं। साथ ही 107 सचिव बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में 84 लोगों को शामिल किया गया है, जबकि 68 को स्थायी आमंत्रित की श्रेणी में रखा गया है।

कार्यकारिणी के स्थायी आमंत्रित सदस्यों का चयन उनके मौजूदा या अतीत में पद विशेष में रहने के आधार पर होता है। स्थायी आमंत्रित की श्रेणी के 68 के अलावा शेष 332 पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों में से 81 ब्राह्मण, 43 ठाकुर, 52 अनुसूचित जाति, दो अनुसूचित जनजाति, 55 मुस्लिम तथा 61 पिछड़े वर्ग से हैं। अन्य की श्रेणी में 32 लोग शामिल किए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493