भगोड़े बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पर 5 लाख का इनाम : सीबीआई

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भगोड़े बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित की जानकारी देने वाले को पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

बाबा पर अवैध रूप से कई लड़कियों व महिलाओं को रखने और अपने आश्रम में उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। एजेंसी ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी।

दीक्षित दिसंबर 2017 में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद से फरार है। सीबीआई ने पिछले साल दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद मामला संभाला और दीक्षित के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की।

एजेंसी ने पिछले साल फरवरी में दीक्षित के खिलाफ एक लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।

दीक्षित का आध्यात्मिक विश्वविद्यालय दिसंबर 2017 में दिल्ली पुलिस व दिल्ली महिला आयोग के छापे के बाद खबरों में आया था। पुलिस और आयोग ने यहां से 40 महिलाओं को बचाया था।

दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित आश्रम का मालिक दीक्षित ही था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493