उप्र : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक पलटा, 2 की मौत

लखनऊ , 5 अप्रैल(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मैनपुरी जिले के थाना कुर्रा क्षेत्र में यह घटना हुई है।

लखनऊ , 5 अप्रैल(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मैनपुरी जिले के थाना कुर्रा क्षेत्र में यह घटना हुई है।

थाना प्रभारी रूपेश के मुताबिक मैनपुरी जिले के गांव नगला भूरा के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे के पास पलट गया।

उन्होंने बताया कि ट्रक में चावल के बोरे लदे हुए थे। एक्सप्रेसवे पर पलटते ही ट्रक दो हिस्सों में बंट गया। इसमें चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक के डीजल टैंक के फटने से पिछले हिस्से में आग लग गई, जिससे केबिन में मौजूद चालक और क्लीनर की चावल से भरे बोरों के बीच दबने से मौत हो गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलवाया, जिसके बाद ट्रक में लगी आग को बुझाया जा सका।

थाना प्रभारी ने कहा कि मरने वालों की पहचान ट्रक चालक सुखराम व क्लीनर इरफान के रूप में हुई है। ये राजस्थान से थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493