श्रीनगर : रहस्यमयी विस्फोट में 2 जवान घायल

श्रीनगर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सैन्य शिविर के अंदर हुए रहस्यमयी विस्फोट में दो जवान घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि विस्फोट हंदवाड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय राइफल्स के लाछमपोरा शिविर में हुआ।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “दोनों जवानों को श्रीनगर में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493