रामपुर में आजम का होगा बेड़ा गर्क : केशव मौर्या

रामपुर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामपुर में आजम खां पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह आजम खां का बेड़ा गर्क करने रामपुर आए हैं।

केशव सोमवार को शाम खेमपुर गांव में भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

केशव ने कहा भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। सभी को साथ लेकर चल रही है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल अपने भ्रष्टाचार और अपने घोटालों को छिपाने के लिए गठबंधन कर लिए हैं। गठबंधन भाजपा के आड़े नहीं आ सकता।

उन्होंने कहा, “जया प्रदा के ऊपर हुए जुल्म पर जनता आजम खां को सबक सिखाएगी।”

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के शासनकाल में सिर्फ रामपुर शहर में विकास कार्य कराए जाते थे। गांव में कोई विकास नहीं कराया गया। भाजपा सरकार सभी को साथ लेकर चल रही है और सभी क्षेत्रों का बराबर विकास करवा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493