जम्मू एवं कश्मीर : सुरक्षाबलों व आतंकवादियों में गोलीबारी

श्रीनगर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “सोपोर कस्बे के सोफी हमाम इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने आज (बुधवार) सुबह एक मकान को घेर लिया।”

अधिकारी ने कहा, “चुनौती दिए जाने पर अंदर छिपे बैठे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई, जो अब तक चल रही है।”

स्थानीय स्तर से मिली खबरों में कहा गया है कि सुरक्षाबलों को यकीन है कि उस घर में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी छिपे हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493