सहारनपुर, बिजनौर में प्रिंयका का रोड शो

सहारनपुर/बिजनौर, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से मात्र दो दिन पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और बिजनौर में रोड शो किए और अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे।

बिजनौर में रोड शो करने के बाद प्रियंका दोपहर बाद करीब ढाई बजे सहारनपुर पहुंची, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

सहारनपुर में उनके चार किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान यातायात थम सा गया क्योंकि मार्ग पार्टी समर्थकों से भर गए। यह रोड शो करीब एक घंटे तक चला।

लाल साड़ी पहने प्रियंका गांधी ने अपना सुरक्षा घेरा तोड़ा और अपनी एसयूवी से बाहर आकर वह भीड़ के बीच चलने लगीं।

कई लोग कांग्रेस नेत्री की एक झलक पाने के लिए अपने घरों की छतों पर चढ़ गए।

कांग्रेस ने सहारनपुर से इमरान मसूद और बिजनौर से नसीमुद्दीन सिद्दीकी को चुनाव मैदान में उतारा है। दोनों ही लोकसभा सीटों पर 11 अप्रैल को मतदान होना है।

इससे पहले सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक बिजनौर में प्रियंका के रोड शो में पहुंचे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र व राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493