कोलकाता में 7 लाख डॉलर के साथ 7 बांग्लादेशी गिरफ्तार

कोलकाता, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को बांग्लादेश के सात नागरिकों को सात लाख डॉलर की अवैध नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया। उनके पास कथित तौर पर नकदी से संबंधित कोई दस्तावेज या वाउचर नहीं पाए गए।

बांग्लादेशी हवाईअड्डे से अगली उड़ान से ही ढाका के लिए उड़ान भरने वाले थे।

अधिकारियों ने उनके कब्जे से 7,43,300 डॉलर (5.14 करोड़ रुपये) की विदेशी मुद्रा जब्त की। यह राशि उनके बैगों में छिपाकर रखी गई थी।

सभी सातों लोगों को बाद में कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493