ओडिशा : पहले चरण में 73.76 प्रतिशत मतदान

भुवनेश्वर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा में पहले चरण के तहत चार संसदीय और 28 विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान के दौरान 73.76 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

यह आंकड़ा मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र कुमार द्वारा जारी किया गया।

2014 चुनाव में, ओडिशा में 74.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

इसबार महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 73.09 रहा, जबकि महिलाओं का मतदान प्रतिशत 74.43 प्रतिशत रहा।

कुमार ने कहा कि मतदान कालाहांडी, कोरापुट, नबरंगपुर और बेरहामपुर संसदीय क्षेत्रों और 28 विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए।

नबरंगपुर में सबसे ज्यादा 78.89 प्रतिशत, कालाहांडी में 75.82 प्रतिशत, कोरापुट में 74.77 प्रतिशत और बेरहामपुर में 65.57 प्रतिशत मतदान हुआ।

विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मतदान कोटपद में 86.83 प्रतिशत और सबसे कम बेरहामपुरम में 56.34 प्रतिशत दर्ज किया गया।

कुमार ने दो मतदान केंद्रों -मलकानगिरी और बेरहामपुर- में दोबारा मतदान की अनुशंसा की है।

उन्होंने कहा कि कुछ मतदान केंद्रों में रात नौ बजे तक मतदान होते रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493